रिश्ते से है परेशान तो आज ही करें ये 3 काम !! - Headnews

Breaking

Home Top Ad

loading...

Sunday, June 10, 2018

रिश्ते से है परेशान तो आज ही करें ये 3 काम !!

ये जरुरी नहीं है कि हर कोई अपने रिलेशन से खुश हो। किसी के साथ खुशी के दो पल बांट सकने की आकांक्षा हर इंसान की होती है। अगर आपके जीवन में कोई है जिसके साथ आप अपना सुख-दुख शेयर कर सकते हैं तो यकीन मानिए आप बहुत खुशनसीब हैं। यह सत्य है कि प्रेम में होने से खूबसूरत कोई और एहसास नहीं होता है लेकिन अगर रिश्ते से आपको खुशी नहीं मिल रही हो तो जीवन का रस खत्म सा हो जाता है।

रिश्ते से है परेशान तो करें ये काम:

# रिश्ते को थोड़ा ब्रेक दें: हर इंसान को प्राइवेट स्पेस की जरूरत होती है। अगर आप रिश्ते को लेकर कन्फ्यूज हैं तो खुद को और पार्टनर को थोड़ा ब्रेक दें। इस बीच आप दोनों अगर एक दूसरे की बेइंतहा जरूरत महसूस करते हैं तो आपको रिश्ता खत्म नहीं करना चाहिए।

# पार्टनर से खुलकर बात करें: कई बार होता है कि हमें अपने पार्टनर की कोई बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगती है लेकिन हम उससे खुलकर कह नहीं पाते हैं और अंदर ही अंदर कुढ़ने लग जाते हैं। ऐसे में दूरियां बढ़ेंगी।

# खुद पर यकीन करें: कई बार होता है कि हम रिश्ते को ढोते रहते हैं क्योंकि हमें लगता है कि इससे अच्छा कोई नहीं मिलेगा या फिर इस रिश्ते में हम खर्च हो चुके हैं। ऐसा बिल्कुल ना सोचें किसी गलत रिश्ते में रहने से अच्छा है सिंगल रहना।

No comments:

Post a Comment

Pages